सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे रिकार्ड जानकारी के अनुसार तोतलाडोह और नवेगांव खैरी के सभी गेट दिनभर खुले थे। जहां तक तोतलाडोह का सवाल है, प्रकल्प का जलस्तर 490 मीटर था। जलभंडारण 1016.876 दलघमी यानी 100 प्र.श. था। प्रकल्प के सभी 14 गेट 30 सेमी तक खोले गए थे। जिसमें से 443.76 क्यूमेक पानी का डिस्जार्ज जारी था।
नवेगांव खैरी प्रकल्प जलभंडारण की अपनी पूर्ण क्षमता से भरा है। इसका जलस्तर 324.94 था।
- पंजाब ने मैच जीता, राजस्थान ने दिल...काम नहीं आया सैमसन का शतक
- महिला मित्र की हत्या कर पुरुष ने खुद को गोली से उड़ाया, बंद कार में मिले दोनों के शव
- यूरोप में दस लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत
- अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से, अब तक 20 हजार यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
- बड़ा सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया
तोतलाडोह-नवेगांव के सभी गेट खुले रहे, लबालब भर चुके हैं डैम

डिजिटल डेस्क, रामटेक। मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र और तोतलाडोह के कैचमेंट एरिया में गत दिनों हुई बारिश के चलते तोतलाडोह और नवेगांव खैरी प्रकल्प लबालब भरे हैं। संबंधित सिंचाई विभाग प्रतिदिन बदलते हालात पर पैनी नजर रखे हुए है। दिन-प्रतिदिन पानी की आवक, कम अधिक हो रही है। जलसंचय के मद्देनजर गेट नियंत्रित किए जा रहे हैं।


जलसंग्रह 140.645 दलघमी यानी 99.06 प्र.श. था। प्रकल्प के सभी 16 गेट 0.50 मीटर तक खोले गए थे। जिसमें से 506.944 क्यूमेक पानी का विसर्ग हो रहा था। उधर चौरई प्रकल्प का जलस्तर 332.12 मीटर आंका गया है। इसके 2 गेट 60 सेमी तक खुले रहे, जिसमें से 200 क्यूमेक पानी का निरंतर विसर्ग जारी है।