बांधवगढ़ में शावक की मौत

An unidentified tiger cub was found dead in room number
बांधवगढ़ में शावक की मौत
उमरिया बांधवगढ़ में शावक की मौत

डिजिटल डेस्क, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र  कल्लवाह मझखेता बीट पूर्व मैनवाह के कक्ष कमांक RF229 में एक अज्ञात बाघ शावक मृत मिला है.  मौत का कारण किसी अन्य बाघ द्वारा मारना बताया गया है। वनरक्षक शैलेन्द्र शर्मा को गुरुवार को वन गश्ती के दौरान बीट- पूर्व मैनवाह के कक्ष क्रमांक RF229 में सुबह एक अज्ञात बाघ शावक मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्राधिकारी कल्लवाह एवं उप वनमण्डलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा सक्षम अधिकारियों को घटना की प्राथमिक सूचना दी गई। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाईडलाईन अनुसार क्षेत्र की घेराबन्दी कर सक्षम अधिकारियों क्षेत्र संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि की उपस्थिति में मृत बाघ शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम पश्चात् सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में मृत बाघ शावक का शवदाह कराया गया। मौका स्थल पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु का प्रथम दृष्टया कारण अन्य बाघ द्वारा मारने से मौत हो गई है। प्रतीत होता है शव लगभग लगभग 1 से 2 दिवस पूर्व का है। शरीर के कुछ भाग खाये हुये पाया गया है। बाघ शावक की उम्र लगभग 3 से 4 माह की है। मौका स्थल से सैम्पल एकत्रित कर सागर एवं जबलपुर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे जा रहे हैं एवं प्रकरण की आगामी विवेचना की जा रही है।
 

Created On :   3 Jun 2022 11:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story