बीकेसी में एपल ने अपना पहला रिटेल स्टोर खोला

Apple opens its first retail store in Mumbais BKC
बीकेसी में एपल ने अपना पहला रिटेल स्टोर खोला
मुंबई बीकेसी में एपल ने अपना पहला रिटेल स्टोर खोला

डिजिटल डेस्क, मुंबई. दुनिया की जानीमानी प्रौद्योगिकी कंपनी एपल ने मंगलवार को भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोला। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) में स्थित इस स्टोर का उद्घाटन एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने किया। गुरुवार को दिल्ली में भी कंपनी अपना रिटेल स्टोर खोलेगी, जो देश में दूसरा होगा। दुनिया भर में इसके उत्पादों के करोड़ों चहेते हैं। भारत में भी एपल के आईफोन सहित अन्य उत्पादों-सेवाओं के लाखों उपभोक्ता हैं। एपल अब भारत में विनिर्माण हब बनाने की तैयारी में है। कंपनी आईफोन, आईपैड, मैकबुक, एपल टीवी जैसे उत्पादों की बिक्री बढ़ाने पर खास ध्यान देगी। देश में कंपनी के पहले स्टोर के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। कंपनी के सीईओ कुक ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ वड़ा-पाव खाते हुए तस्वीर ट्वीट की थी। 

Created On :   18 April 2023 4:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story