- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- रात में ठण्डी हवा का प्रभाव कम हुआ,...
Jabalpur News: रात में ठण्डी हवा का प्रभाव कम हुआ, तो दिन में भी हल्की गर्माहट

Jabalpur News: बूंदाबांदी और बादलों के असर से दिन और रात दोनों तापमान ऊपर की ओर हैं। अधिकतम तापमान गुरुवार को 31.9 डिग्री दर्ज िकया गया, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। अभी तक रात में ठण्डी हवा का अहसास हो रहा था, तो अब हल्का गर्म या सामान्य हालात हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम से यह बदलाव सामने आया है। आगे तेज बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्के बादलों का असर बरकरार रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार किसी तरह के सिस्टम का असर न होने पर नये माह की शुरुअात से हवा का रुख पूरी तरह से जब उत्तरी होगा, तो सर्दी का असर बढ़ेगा। शहर में अभी उत्तर पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Created On :   24 Oct 2025 6:36 PM IST












