- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
बिलासपुर : धौरामुड़ा की महिलाएं लिख रही हैं विकास की नई इबारत : सुराजी गांव योजना से मिला अवसर

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। बांस से तैयार कर रही हैं कई प्रकार के सामान बिलासपुर 31 दिसम्बर 2020 विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पंचायत धौरामुड़ा की महिलाएं सशक्त होकर विकास की नई इबारत लिख रही है। सुराजी गांव योजना से उन्हें उन्नति के पथ पर अग्रसर होने का अवसर मिला है। पूरे आत्मविश्वास के साथ ये महिलाएं अपने काम को सुचारू रूप से न केवल पूरा कर रही हैं, अपितु ग्राम की अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में प्रेरित कर रही है। धौरामुड़ा में सुराजी गांव योजना के तहत गौठान निर्मित किया गया है। यहां जय महालक्ष्मी एवं जय मां सरस्वती समूह की महिलायें 28 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन कर चुकी है। जिनमें से 14 क्विंटल खाद की बिक्री भी हो गई है। आर्थिक रूप से सक्षम होने का आत्मविश्वास उनके चेहरों पर साफ झलकता है। इसी गांव की जय बूढ़ी मां स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अध्यक्ष श्रीमती बंधन बाई के नेतृत्व में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब बांस से सुपा, टुकनी, गुलदस्ता, कमंडल एवं पर्स निर्माण का कार्य भी शुरू किया है। इस समूह में 10 महिलाएं हैं। महिलाओं ने अब तक इन सामानों से 10 हजार रूपये की मुनाफा कमाया है। विगत दिनों कृषि उत्पादन आयुक्त सुश्री एम.गीता एवं कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने निरीक्षण के दौरान इनके कार्यों की सराहना भी की थी। आत्मविश्वास से लबरेज इन महिलाएं कहती हैं कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई इस योजना से हमारी जिंदगी बदल गई है। अब परिवार एवं समाज में हमें अधिक मान मिलने लगा है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।