- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Umred
- /
- सड़क हादसे में कार चालक की मौत
सड़क हादसे में कार चालक की मौत
By - Tejinder Singh |12 Dec 2021 7:16 AM GMT
उमरेड सड़क हादसे में कार चालक की मौत
डिजिटल डेस्क, उमरेड। यहां से 5 किमी दूर नवेगांव साधु परिसर में शनिवार को शाम 6:30 बजे के भिवापुर से नागपुर जा रही मारुति कार (एम.एच.-31-बी.बी-7734) सामने चल रही ट्रैवल बस (एम.एच.-ए.टी.-1249) को ओवरटेक करने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर (एम.एच.-12-जी.-1249) से टकरा गई। हादसे में कार चालक प्रवीण शेवराव शिंगणापुरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राज्य मार्ग क्र.-9 एक घंटे के लिए जाम हो गया। सूचना मिलते ही उमरेड पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच थानेदार यशवंत सोलसे के मार्गदर्शन पर हेड कांस्टेबल अरुण जयसिंगपुरे कर रहे हैं। देर रात तक मामला दर्ज होना बाकी था।
Created On :   12 Dec 2021 12:44 PM GMT
Next Story