- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Chief Minister Shivraj Singh Chauhan shopping on Dhanteras
दैनिक भास्कर हिंदी: धनतेरस पर पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम शिवराज ने की खरीदारी, देखें Video

डिजिटल डेस्क,भोपाल। धनतेरस को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीददारी करना अत्यंत की शुभकारी और फलदायक होता है। इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्ति प्राप्ति का वरदान देते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी धनतेरस पर सपरिवार खरीदारी करने पहुंचे।
साधना सिंह के साथ खरीदारी करने पहुंचे सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय के साथ न्यू मार्केट स्थित एक ज्वेलर्स और बर्तन भंडार पहुंचे। उन्होंने चांदी का सिक्का, लक्ष्मी और गणेश मूर्ति, कांसे की परात और तांबे का जग खरीदा। इस दौरान उन्होंने कैशलेस पैमेंट किया। चौहान ने प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई है। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिले इसए लिये भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्रियान्वित की जा रही है। प्रदेश में गरीब कल्याण एजेंडा क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वस्थ और प्रसन्न रहें, सबके परिवार सुखी रहें और प्रदेश आगे बढ़ता रहे। इस दौरान सीएम के साथ महापौर आलोक शर्मा और कई गणमान्य भी उपस्थित थे।
क्यों मनाते है धनतरेस ?
उत्तम स्वास्थ्य और स्थूल समृद्धि के बीच की जागृति का पर्व है धनतेरस, जो प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। आध्यात्मिक मान्यताओं में दीपावली की महानिशा से दो दिन पहले आने वाला यह काल धन ही नहीं, चिकित्सा जगत की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। लक्ष्मी और कुबेर यक्षिणी और यक्ष माने जाते हैं। यक्ष-यक्षिणी ऊर्जा का वो पद कहा जाता है, जो हमारे जीने का सलीका नियंत्रित करता हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: धनतेरस ऑफर : HTC U Ultra पर मिल रहा है 22, 991 रुपए का डिस्काउंट
दैनिक भास्कर हिंदी: आज धनतेरस पर ज्योतिषीय उपायों से प्राप्त करें धन और आरोग्यता
दैनिक भास्कर हिंदी: इस वर्ष शुभ योग लेकर आ रही है दिवाली, 5 दिनों में बन रहे कई संयोग
दैनिक भास्कर हिंदी: धनतेरस पर चांदी, पीतल खरीदना क्यों माना जाता है शुभ ?