- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
मध्यप्रदेश में राष्ट्रभाषा को पूरा सम्मान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी हिन्दी दिवस पर बधाई

डिजिटल डेस्क, उमरिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समस्त राष्ट्रभाषा प्रेमियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश के प्रमुख हिन्दी प्रांतों में शामिल होने के नाते मध्यप्रदेश में हिन्दी जन-जन की भाषा के रूप में स्थापित है। आंचलिक बोलियों के व्यापक प्रचलन के बाद भी राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति प्रत्येक नागरिक का सम्मान व्यक्त होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शासकीय स्तर पर भी हिन्दी को पूरा सम्मान और प्रोत्साहन प्राप्त है। अधिकांश पत्राचार भी हिन्दी में होता है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2011 में हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। विश्व में हिन्दी की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाले हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के नाम से इस विश्वविद्यालय का नामकरण किया गया। इसके साथ ही संस्कृति, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनसंपर्क आदि विभागों ने हिन्दी साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों पर पुरस्कार और सम्मान भी प्रदान किए हैं। मध्यप्रदेश में हिन्दी की पताका लहराती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रभाषा हिन्दी को समृद्ध बनाने के लिए प्रत्येक प्रदेशवासी की सहभागिता की अपेक्षा भी की है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।