शारदीय नवरात्रि के मौके पर सीएम शिवराज ने किए झांकियों के दर्शन

CM Shivraj wished the progress and prosperity of Madhya Pradesh
शारदीय नवरात्रि के मौके पर सीएम शिवराज ने किए झांकियों के दर्शन
शारदीय नवरात्रि के मौके पर सीएम शिवराज ने किए झांकियों के दर्शन

डिजिटल डेस्क,भोपाल। शारदीय नवरात्रि के दौरान हर तरफ धूम मची हुई है। जगह-जगह मां दुर्गा के विभिन्न रुपों की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। बुधवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ झांकिया देखने निकले। उन्होंने शारदीय नवरात्र के मौके पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित झांकियों के दर्शन किए। इस दौरान सीएम ने साधना सिंह के साथ मां दुर्गा की पांरपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। सीएम ने न्यू मार्केट की झांकी में विशेष आकर्षण गौ शाला में गौ सेवा भी की।

सलकनपुर में सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ देवीधाम सलकनपुर मंदिर पहुंचे। मां विजयासन की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने यहां दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से भी चर्चा की। मां विजयासन दरबार सलकनपुर में बुधवार को सप्तमी के मौके पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दिनभर में यहां करीब 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के सामने मत्था टेकने पहुंचे। कई बार सीढ़ियों पर जाम की स्थिति भी बन गई। आसपास के जिलों के अलावा बाहर के कई प्रदेशों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

मंदिर प्रबंधन का कहना है कि गुरुवार को अष्टमी और शुक्रवार को महानवमी पर यहां अधिक भीड़ रहेगी। हालांकि 24 घंटे में से केवल 3 घंटे के लिए ही मंदिर के पट बंद हो रहे हैं। दिन और रात माता के दर्शन हो रहे हैं। इसके बाद भी यहां पर भक्तों की भीड़ कम नहीं हो पा रही है। 

Created On :   28 Sep 2017 4:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story