नवरात्रि महोत्सव 2025: नरसिंह और वराह अवतार की 12 फुट ऊंची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

नरसिंह और वराह अवतार की 12 फुट ऊंची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

भोपाल। नवजीवन कॉलोनी, छोला दशहरा मैदान में स्थित मां सिद्धि माता मंदिर में इस वर्ष स्थापित की गई 12 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। माता की इस प्रतिमा में नरसिंह और वराह अवतार की अद्भुत झलक देखने को मिल रही है। यह अनूठी प्रतिमा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।



मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल नवरात्रि में विशेष आयोजन होते हैं, लेकिन इस बार नरसिंह और वराह अवतार को दर्शाती यह प्रतिमा भक्तों के लिए धर्म और आस्था की शक्ति का संदेश दे रही है।

नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर में रोज़ाना भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। भक्तों का कहना है कि माता के इस विशेष रूप के दर्शन से उन्हें एक अनूठी आध्यात्मिक ऊर्जा और मन की शांति का अनुभव हो रहा है।

Created On :   24 Sept 2025 2:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story