तेंदुए के हमले में चरवाहा घायल - दो हफ्ते में तीसरी बार चरवाहे पर वन्यजीवों का हमला

Cowboy injured in leopard attack - Wildlife attack on cowboy for the third time in two weeks
तेंदुए के हमले में चरवाहा घायल - दो हफ्ते में तीसरी बार चरवाहे पर वन्यजीवों का हमला
तेंदुए के हमले में चरवाहा घायल - दो हफ्ते में तीसरी बार चरवाहे पर वन्यजीवों का हमला

डिजिटल डेस्क उमरिया । बारिश के सीजन में भी जंगल से लगे क्षेत्रों में कुछ लोग जागरुकता के अभाव में बाघों के रहवास क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। नतीजा दो हफ्ते के भीतर तीन चरवाहों पर हमला हो चुका है। इसी तरह की एक घटना सोमवार को सामने आई है। मानपुर रेंज के पटपरिहा बीट में सोमवार रणविजय सिंह पिता मान सिंह (56) निवासी मकरा बकेली चराने निकला था। बकरिया पटपरिहा बीट आरएफ 270 क्षेत्र में घूम रही थीं। इसी दौरान चरवाहा झाडिय़ों के बीच छिपे तेंदुए के सामने आ गया। वन्यजीव अचानक युवक को सामने पाकर हमला कर दिया। पंजों से युवक के सिर व कंधे में वार कर दिए। गनीमत रही कि अन्य लोगों की मदद से तेंदुए को वहां से भगाया गया। रणविजय को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


 

Created On :   11 Aug 2020 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story