- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- रक्षाबंधन पर अवैध वसूली करने वाले...
रक्षाबंधन पर अवैध वसूली करने वाले TTE के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

डिजिटल डेस्क, कटनी। गौंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में राखी के त्यौहार के दिन यात्रियों से अवैध वसूली करने की शिकायत पर DRM ने AC COACH के कंडक्टर जीआर जायसवाल और TTE एके श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। DRM के निर्देश पर DCM ने अवैध वसूली के आरोपों से घिरे कंडक्टरऔर TTE के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के लिए टीम गठित कर दी है। TTE एके श्रीवास्तव के खिलाफ करीब आधा दर्जन शिकायतों पर जांच चल रही थी कि तभी बरौनी एक्सप्रेस में अवैध वसूली करने की ऑन लाइन कंप्लेंट ने पूरे मामले को तूल दे दिया।
दो सदस्यीय टीम गठित
DRM के निर्देश पर सीनियर DCM ने विभागीय जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। बताया जाता है कि ट्रेन में ड्यूटी के संबंध में स्थानीय रेल अफसरों से भी रिपोर्ट तलब की गई है। रेल मंत्रालय और रेल मंत्री सुरेश प्रभु के Twitter एकाउंट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद कंडक्टरऔर TTE में हड़कंप मच गया है। लोकल स्टाफ द्वारा ट्रेनों में अवैध वसूली बंद करने की, स्थानीय अफसरों ने स्टाफ को कड़ी हिदायत दी है। आशंका जताई जा रही है कि पूरे मामले में विजिलेंस टीम TTE स्टाफ पर गोपनीय नजर बनाए हुए है।
Created On :   10 Aug 2017 11:48 PM IST