डिंडोरी: कोदो-कुटकी अब ’अन्नदाई’ ब्रांड नाम से बाजार में उपलब्ध होगी - प्रमुख सचिव अशोक शाह

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
डिंडोरी: कोदो-कुटकी अब ’अन्नदाई’ ब्रांड नाम से बाजार में उपलब्ध होगी - प्रमुख सचिव अशोक शाह

डिजिटल डेस्क, डिंडोरी। डिंडोरी प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक शाह ने बुधवार को ग्राम-गुरैया जनपद पंचायत शहपुरा में तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ द्वारा संचालित कोदो-कुटकी प्रसंस्करण ईकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कोदो-कुटकी से तैयार खाद्य सामाग्रियों की मार्केटिंग करने के निर्देष दिए। कोदो-कुटकी स्थानीय बोली ’’अन्नदाई’’ ब्रांड के नाम पर मार्केटिंग की जायेगी। जिससे स्थानीय बोली के आधार पर कोदो-कुटकी की बिक्री बढ सके। प्रमुख सचिव ने इसके बाद जनपद पंचायत मेंहदवानी में भी तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ द्वारा संचालित कोदो-कुटकी व मसाला प्रसंस्करण ईकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ द्वारा तैयार की जा रही खाद्य सामाग्रियों का अवलोकन किया और इसके लिए बाजार तैयार करने के निर्देष दिए। इससे तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ के कार्याें को बढाने में मदद मिलेगी। प्रमुख सचिव ने तेजस्विनी महिला संघ में प्राप्त लाभांष को सभी स्व-सहायता समूह के सदस्यों मंे वितरित करने के निर्देष दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा, संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमति शषि श्याम उईके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति मंजूलता सिंह, तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ के प्रबंधक श्री यषवंत सोनवानी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव ने आंगनबाडी केन्द्र कनेरी का भी निरीक्षण किया। आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों को नियमित रूप से दूध, सत्तू एवं पोषण आहार देने के निर्देष दिए। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली दवाईयों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। आंगनबाडी केन्द्रो में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा। प्रमुख सचिव इसके बाद ग्राम रैतवार जनपद पंचायत करंजिया में पहुंचकर कपडा उद्योग का निरीक्षण किया और रेपियर मषीन, कांडी मषीन, वारपिन मषीन, पॉवर लूम, वाईंडिंग मषीन का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम रैतवार के कपडा बुनने के कार्यों की प्रषंसा की। उन्होंने बुनकर श्रमिकों से उनके कार्याें और मजदूरी भुगतान के संबंध में चर्चा की। कपडा उद्योग को बढाने के लिए सभी बुनकर श्रमिकों को कडी मेहनत करने के निर्देष दिए। प्रमुख सचिव ने इसे ऐमजॉन से लिंक करने को कहा। जिससे कपडा उद्योग का विस्तृत बाजार तैयार हो सके। इसी प्रकार से मषाला प्रसंस्करण ईकाई, कोदो-कुटकी पट्टी ईकाई का भी निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने इसके बाद ग्राम सागरटोला जनपद पंचायत बजाग में बीडी उद्योग का भी निरीक्षण कर बीडी श्रमिकों से चर्चा की।

Created On :   25 Dec 2020 9:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story