ग्राम पंचायत महेवा में चहुंओर फैली गंदगी

Dirt spread all over the village panchayat Maheva
ग्राम पंचायत महेवा में चहुंओर फैली गंदगी
महेवा ग्राम पंचायत महेवा में चहुंओर फैली गंदगी

डिजिटल डेस्क , महेवा । जनपद पंचायत गुनौर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महेवा में इन दिनों चहुंओर गंदगी फैली हुई है लेकिन पंचायत के जिम्मेदारों की इस ओर नजर नहीं हैं। आदर्श ग्राम महेवा जोकि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत तत्कालीन सांसद द्वारा गोद लिया गया था लेकिन जो तस्वीर इस गा्रम की बदलनी चाहिए थी वह नहीं बदल पाई। स्वच्छता के नाम पर सरकार लाखों रूपए खर्च करती है लेकिन महेवा में जहां कभी भी देखो कचरे का ढेर लगा हुआ है। इस ग्राम पंचायत में मनमानी का आलम मचा हुआ है यदि ग्राम में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराई जाये तो व्यापक पैमाने पर गडबडी सामने आयेगी।  

Created On :   11 Feb 2022 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story