जयपुर: श्रम विभाग के प्रयासों से श्रमिकों को दीपावली पर मिला बोनस मंगलम सीमेन्ट एवं राजस्थान टैक्सटाईल मिल्स के श्रमिकों को मिला बोनस

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जयपुर: श्रम विभाग के प्रयासों से श्रमिकों को दीपावली पर मिला बोनस मंगलम सीमेन्ट एवं राजस्थान टैक्सटाईल मिल्स के श्रमिकों को मिला बोनस

डिजिटल डेस्क, जयपुर। श्रम विभाग के प्रयासों से श्रमिकों को दीपावली पर मिला बोनस मंगलम सीमेन्ट एवं राजस्थान टैक्सटाईल मिल्स के श्रमिकों को मिला बोनस श्रम विभाग के प्रयासों से मंगलम सीमेन्ट लि. मोडक एवं राजस्थान टैक्सटाईल मिल्स, भवानीमण्डी, झालावाड के श्रमिकों को दीपावली के अवसर पर बोनस मिला। श्रम आयुक्त श्री प्रतीक झाझडिया ने बताया कि कोटा के संयुक्त श्रम आयुक्त श्री प्रदीप कुमार झा द्वारा कोरोना काल में मंगलम सीमेन्ट लि0 मोडक एवं राजस्थान टैक्सटाईल मिल्स के प्रबन्धकों तथा श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों के मध्य कई बार समझौता वार्ता करायी गई। उन्होंने बताया कि श्रमिकों का बोनस एवं एक्सग्रेशिया दिये जाने के लिए मंगलम सीमेन्ट लि. मोडक एवं राजस्थान टैक्सटाईल मिल्स, भवानीमण्डी जिला झालावाड़ के श्रमिक संघों के पदाधिकारियों एवं प्रबन्धकों एवं स्थानीय श्रमिक संघो के मध्य त्रिपक्षीय समझौता कराया गया। जिससे श्रमिकों को दीपावली पर बोनस दिये जाने पर सहमति बनी। श्रम आयुक्त ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा किये गये अथक प्रयासों से हुए समझौते से श्रमिकों को दीपावली पर बोनस मिल सका है। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की।

Created On :   13 Nov 2020 9:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story