मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- मानसून सत्र से पहले हो जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तार

Expansion of the cabinet will be done before the monsoon session
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- मानसून सत्र से पहले हो जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तार
दावा मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- मानसून सत्र से पहले हो जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं की शाह से मुलाक़ात के बाद यह तय माना जा रहा है कि इस हफ्ते राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस पीएम की दावत में शामिल होने आज दिल्ली पहुंचे। इसके बाद महाराष्ट्र सदन में पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि की उनकी और फडणवीस की गृहमंत्री शाह से मुलाकात हुई। उन्होंने हालांकि शाह से उनकी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने के बारे में पूछने पर हस्ते हुए कहा कि मंत्रिमंडल को लेकर वे मुंबई में चर्चा करेंगे और तय भी कर लेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में कोई कानूनी बाधा नहीं है और न ही सुप्रीम कोर्ट ने विस्तार पर रोक लगाई है। इसलिए बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। उधर, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने भी कह दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार से सुप्रीम कोरी का कोई संबंध नहीं है और शीघ्र ही विस्तार कर लिया जाएगा।
 

Created On :   23 July 2022 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story