फडणवीस बोले- मृत्यु दर पर नियंत्रण जरुरी, औरंगाबाद में 202, अकोला में 26, बुलढाणा में 17 संक्रमित

Fadnavis said - death control required, 202 in Aurangabad, 26 in Akola, 17 infected in Buldhana
फडणवीस बोले- मृत्यु दर पर नियंत्रण जरुरी, औरंगाबाद में 202, अकोला में 26, बुलढाणा में 17 संक्रमित
फडणवीस बोले- मृत्यु दर पर नियंत्रण जरुरी, औरंगाबाद में 202, अकोला में 26, बुलढाणा में 17 संक्रमित

डिजिटल डेस्क, अकोला। कोरोना संक्रमण रोकने में वर्तमान सरकार सफल नहीं हुई है। पूरे देश की तुलना में राज्य में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर है। विशेषकर विदर्भ में सबसे अधिक मरीज और मौतें हो रही हैं। जो विश्व में हो रही मौतों के अनुपात के बराबर चल रही है। इसलिए कोरोना से मरने वाले मरीजों में मृत्यु दर कम करना बेहद जरुरी है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पीकेवी स्थित कोविड केयर सेंटर एवं जीएमसी के केयर सेंटर जाकर निरीक्षण किया। 150 करोड़ के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को शीघ्र शुरु कर रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए सरकार से बात करने आश्वासन भी उन्होंने दिया। 

अकोला में मिले 26 नए संक्रमित, 18 डिस्चार्ज

जिले में सोमवार को 26 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। इलाज के बाद ठीक हो चुके 18 लोगों को उनके घर भेजा गया है। जिले में अब तक 1536 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, तथा 1093 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस दौरान 77 मरीजों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है, इसमें एक मरीज की आत्महत्या का मामला भी शामिल है। इस समय जीएमसी में 366 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

औरंगाबाद में मिले 202 नए कोरोना संक्रमित

औरंगाबाद जिले में लगातार छठे दिन सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा 200 पार था। कोरोना संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए। संख्या बढ़कर अब 5,239 हो गई है। अब तक 247 रोगियों ने संक्रमण से दम तोड़ा है। 2436 रोगियों का इलाज जारी है। 2,556 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। रविवार को 271 संक्रमित सामने आए और 9 की मौत हुई थी।


बुलढाणा में एक ही दिन में मिले 17 संक्रमित

उधर बुलढाणा में 17 मरीज संक्रमित पाए गए और 77 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली। नए संक्रमित मरीजों में आलसना तहसील शेगांव निवासी 52 वर्षीय महिला, सुलतानपुर तहसील लोणार निवासी 55 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय युवक, धोत्रा भणगोजी तहसील चिखली निवासी 50 वर्षीय पुरूष, साखरखेर्डा तहसील सिं. राजा निवासी 48 वर्षीय पुरूष व सरंबा तहसील दे. राजा निवासी 49 वर्षीय पुरूष, मंगल गेट मलकापुर निवासी 17 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष व आलंद तहसील मलकापुर निवासी 19 वर्षीय महिला के साथ बस स्थानक परिसर खामगांव निवासी 34 वर्षीय महिला, खामगांव निवासी 40 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय किशोर, 35 वर्षीय महिला व 78 वर्षीय वृद्ध पुरूष मरीज शामिल हैं तथा 3 स्वस्थ होकर घर लौटे।

 

Created On :   29 Jun 2020 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story