- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- फडणवीस बोले - कुश्ती स्पर्धाओं से...
फडणवीस बोले - कुश्ती स्पर्धाओं से बनते हैं हिंद केसरी

डिजिटल डेस्क, देवली . वर्धा जिले के देवली में विदर्भ केसरी कुश्ती स्पर्धा आयोजित की गई। इस दौरान विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ऐसी स्पर्धाओं से हिंद केसरी बनते रहते हैं। कोरोना ने हमे कैसे फीट रहना यह सिखाया है। आजादी का अमृत महोत्सव, फीट इंडिया इन कार्यक्रमों के माध्यम से देवली में क्रीड़ा महोत्सव मनाया गया। यह खिलाड़ियों के लिए उल्लेखनीय है, पुरस्कार वितरण समारोह के अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने की। इस अवसर पर विदर्भ विभागीय कुश्तीगीर संघ के अध्यक्ष तथा सांसद राामदास तड़स, विधायक तथा पूर्व मंत्री अशोक उईके, विधायक रामदास आंबटकर, विधायक दादाराव केचे, विधायक समीर कुणावार, विधायक पंकज भोयर, विधायक प्रदाप अडसड, हिंदी विवि के कुलपति रजनीशकुमार शुक्ल, विदर्भ विभागीय कुश्तीगीर संघ के सचिव गणेश कोहले, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गफाट, प्रदेश सचिव राजेश बकाने आदि
उपस्थिता थे।
देवली में 36 वीं विदर्भ कुश्ती स्पर्धा आयोजित की गयी। इस स्पर्धा में विदर्भ केसरी के रूप में वाशिम के ज्ञानेश्वार गादीकर ने चांदी की गदा व 51 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही महिला गुट में नागपुर की कल्याणी माहुरे को 31 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार व सांसद रामदास तडस के हाथो सम्मानित किया गया। उपविदर्भ केसरी के रूप में वाशिम के सुदर्शन हरार को शिल्ड व 31 हजार रुपए, तीसरा पुरस्कार नागपुर के जेमीनी बागवान को 11 हजार रुपए दिया गया। पुरुष गुट के वाशिम के कुश्तीगीर संघ ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप हासील की। द्वितीय चैम्पियनशिप पुरस्कार चंद्रपुर जिला कुश्तीगीर संघ ने हासिल किया।
महिलाओं की चैम्पियनशिप नागपुर जिला कुश्तिगीर संघ ने हासिल की। द्वितीय चैम्पियनशिप भंडारा जिला कुश्तिगीर संघ ने हासिल की। इस समय सभी विजयी खिलाडि़यों को प्रमाणपत्र, गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक तथा नगद राशि दी गयी।इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र में भी होनीे चाहिए, उन्होंने हिंदू नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएं दी। संचालन व आभार ज्योति भगत ने किया। इस स्पर्धा में 11 जिलों के कुल 300 से अधिक खिलाडि़यों ने सहभाग लिया।
Created On :   4 April 2022 7:53 PM IST