हेलीकाप्टर में बैठकर ससुराल विदा हुई किसान की बेटी

Farmers daughter goes to her in laws home by the helicopter
हेलीकाप्टर में बैठकर ससुराल विदा हुई किसान की बेटी
हेलीकाप्टर में बैठकर ससुराल विदा हुई किसान की बेटी

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। गोटेगांव तहसील के ग्राम मालीवाड़ाहर में आज एक किसान की बेटी हेलीकाप्टर पर बैठकर ससुराल के लिए विदा हुई। दूल्हा हेलीकाप्टर पर ही बारात लेकर आया था। इस संबंध में बताया गया है कि माता-पिता की इच्छा होती है कि वे अपने बेटा-बेटियों के विवाह जैसे पवित्र आयोजन को भव्य और यादगार बनाएं, इसमें अगर इच्छाशक्ति प्रबल हो तो ऐसा किया भी जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है जिले के एक कृषक ने जिसका सपना था कि उसके बेटे की बारात हेलीकाप्टर से जाएगी और इसी में बैठकर दुल्हन ससुराल आएगी। कृषक ने अपना यह सपना शुक्रवार को पूरा कर लिया। बारात हेलीकाप्टर से पहुंची और विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को लेकर विदा हुई।

पिता का सपना पूरा हुआ
नरसिंहपुर जिले के इतिहास का संभवत: यह पहला मामला गोटेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालीवाड़ा का है। यहां के प्रतिष्ठित कृषक गिरबर सिंह पटैल के पुत्र शुभम का विवाह शुक्रवार को समीपी ग्राम नरवारा निवासी नारायण सिंह की पुत्री सौ.नीतू के साथ संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम तहसील मुख्यालय गोटेगांव में हुआ। गिरबर सिंह का सपना था कि उनके बेटे की बारात हेलीकाप्टर से जाएगी। इसके लिए हेलीकाप्टर का इंतजामम किया गया। बारात आई और विवाह की रस्म पूरी होने के बाद हेलीकाप्टर से ही विदा हुई। यह विवाह जिलें भर में चर्चा का विषय रहा, वही प्रशासन भी हर दम अलर्ट रहा। प्रसाशन ने अपनी पुलिस टीम दोनों स्थलों पर लगाई थी साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए। जिसमें दोनों स्थानो पर दो दमकल वाहन व एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध रही।

बैलगाड़ी से गई थी बारात इसलिए किया था प्रण
दूल्हे के पिता गिरवर सिंह ने अपने इस सपने के पीछे की वजह का उल्लेख करते हुए कहा कि जब उनका विवाह हुआ था, तब आवागमन के साधन बहुत कम थे। ग्रामीण क्षेत्रों में तो इसका नितांत अभाव रहता था। उनकी बारात बैलगाड़ी से गई थी। तभी उन्होंने प्रण किया था कि अपने बेटे की बारात वे हेलीकाप्टर से ले जाएंगे। वर्षों से यह सपना उनके मन में था जिसे आज उन्होंने पूरा कर लिया। 
 

Created On :   3 May 2019 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story