सीएचपी के इलेक्ट्रिक पैनल में ब्लास्ट के साथ भड़की आग

Fire breaks out with blast in CHPs electric panel
सीएचपी के इलेक्ट्रिक पैनल में ब्लास्ट के साथ भड़की आग
संजय गांधी ताप केन्द्र मंगठार में हादसा सीएचपी के इलेक्ट्रिक पैनल में ब्लास्ट के साथ भड़की आग

डिजिटल डेस्क,उमरिया। संजय गांधी थर्मल पावर केन्द्र मंगठार में एक्का लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी इलेक्ट्रिकल पैनल में काम करते समय आगजनी की घटना का शिकार हो गए। हादसे में तीन श्रमिक आग से झुलसकर घायल हो गए। दो  को गंभीर होने के चलते शहडोल रैफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य का स्थानीय एमपीईबी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 

जानकारी अनुसार घटना सीएचपी साइट में सुबह 10.30 बजे करीब घटी। कंपनी कर्मचारी प्रमोद सेन (28) निवासी छांदा, मेजर सिंह (30) व दीपक सिंह गहरवार (25) निवासी एमपीईबी कॉलोनी इलेक्ट्रकल पैनल में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्लॉस्ट के साथ आग भड़क उठी। आनन-फानन में साथियों ने किसी कदर आग श्रमिकों की जान बचाई। तुरंत स्थानीय एमपीईबी अस्पताल लाया गया। प्रमोद व मेजर चेहरे, गर्दन, पीठ व सामने झुलस गए। शरीर में फफोले पड़ने से तेज दर्द से कराहते रहे। लिहाजा मंगठार से उन्हें शहडोल स्थित निजी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं तीसरा युवक दीपक अपेक्षाकृत कम जला था लिहाजा स्थानीय अस्पताल में रखकर उपचार किया जा रहा है।

हादसे की खबर लगते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्लांट में श्रमिक भी तुंरत मदद कर प्रबंधन के साथ इलाज के लिए तत्परत रहे। कंपनी के साइट इंचार्ज महेश सिंह का कहना है घायलों को शहडोल लाया गया है। पहली प्राथमिकता उपचार करवाना है। हादसे के पीछे कारणों की जांच होगी। हालांकि घटना के संबंध में ताप केन्द्र प्रबंधन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ। 

 

Created On :   13 Sep 2022 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story