- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- एबीव्हीपी के पूर्व जिला संयोजक ने...
एबीव्हीपी के पूर्व जिला संयोजक ने किया हवाई फायर
By - Bhaskar Hindi |20 Oct 2021 12:00 PM GMT
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल एबीव्हीपी के पूर्व जिला संयोजक ने किया हवाई फायर
डिजिटल डेस्क कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संयोजक अजय माली के हवाई फायर का वीडियो सोशल मीडिया में वॉयरल हो रहा है। यह वीडियो जिले के अंदर कटनी-जबलपुर बायपास में एक होटल का बताया जा रहा है। वीडियो में बंदूक से हवाई फायर करते हुए अजय माली दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं कर रहा है। इस संबंध में बताया जाता है कि कुछ दिन पहले अजय माली का जन्मदिन था। वे अपने दोस्तों के साथ जश्र मनाने गए हुए थे। उसी समय किसी दोस्त की बंदूक लेकर हवाई फायर कर दिए। इस संबंध में अजय माली ने कहा कि वे सिर्फ बंदूक को रखे बस थे। विरोधी उनकी छवि खराब करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया में वॉयरल कर रहे हैं।
Created On :   20 Oct 2021 5:29 PM GMT
Tags
Next Story