पन्ना में बारिश के लिए गायत्री महायज्ञ प्रारंभ

Gayatri Mahayagya started for rain in Panna
पन्ना में बारिश के लिए गायत्री महायज्ञ प्रारंभ
पन्ना पन्ना में बारिश के लिए गायत्री महायज्ञ प्रारंभ

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना में बारिश नहीं होने से आम नागरिक, किसान एवं और जीव जंतु सभी बेहाल हैं। क्योंकि अधिकांश नदीं, तालाब सूख चुके हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं। पानी की तलाश में भटक रहे पशु तालाबों और नदियों के किनारे दलदल में फंस रहे हैं। ऐसे में चारों ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। लोग अब शासन-प्रशासन से उम्मीद छोडक़र भगवान की शरण में पहुंचने लगे हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के युवा जिला अध्यक्ष अजय तिवारी के संयोजन में पन्ना नगर के सभी 28 वार्डों में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ वृष्टि यज्ञ का आयोजन शुरू किया गया है। सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक ०1 टिकुरिया मोहल्ला में यज्ञ किया गया और आज से प्रत्येक वार्ड में वर्षा होने तक जारी रहेगा।                     

Created On :   13 July 2022 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story