20 अक्टूबर की शाम ट्रेन से कटकर हुई थी मौत

He died after being hit by a train on the evening of October 20.
20 अक्टूबर की शाम ट्रेन से कटकर हुई थी मौत
जबलपुर के नामी डॉक्टर का पुत्र 20 अक्टूबर की शाम ट्रेन से कटकर हुई थी मौत

डिजिटल डेस्क,उमरिया। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पहले गुरुवार की शाम रेलवे स्टेशन के नजदीक मृत युवक की पहचान जबलपुर निवासी शिवाकांत गुप्ता पिता एमपी गुप्ता के रूप में की गई है। मृतक जबलपुर स्थित आशीष अस्पताल के मालिक एमपी गुप्ता का पुत्र है। वह स्वयं भी वहाँ डॉक्टर था। युवक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। डॉक्टर शिवाकांत घर से बगैर बताए लापता हुए थे यहां घटना की सूचना के बाद स्थल पर छत विचार सब होने के कारण पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने लावारिस शव मानकर दफन कर दिया था। शिनाख्त के बाद परिजनों को पाली बुलाया गया है। पुलिस पूछताछ के बाद घटनाक्रम स्पष्ट होने की बात कही गई है।  

पाली पुलिस के मुताबिक 20 अक्टूबर को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से मुदरिया के बीच एक 40 से 45 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत हालत में मिला था। बताया गया है चलती गया है चलती हुई ट्रेन में कूदकर युवक ने आत्महत्या की थी, क्योंकि देर रात स्थल पर कोई पहचान के सबूत नहीं मिले थे लिहाजा पुलिस ने लावारिस मान मर्ग कायम किया था। करीब 48 घंटे बाद उसकी पहचान की ख़बर जैसे ही जबलपुर में पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। मृतक आशीष हॉस्पिटल के मालिक का इकलौता पुत्र बताया गया है। यही नहीं जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते वह घर में किसी को बताए बगैर ही निकला था। 

नरोजाबाद में मिली चार पहिया गाड़ी- घटना के संबंध में विवेचना के दौरान मृतक की एक गाड़ी नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप मिली है। यह गाड़ी डॉक्टर शिवाकांत गुप्ता की बताई गई है। पुलिस की प्राथमिक विवेचना के आधार पर माना जा रहा है कि मृतक आत्महत्या के लिए यहीं से रेल ट्रैक के लिए निकला होगा। बहरहाल पुलिस ने परिजनों से बात कर घटना स्पष्ट होने के बाद कही है। 

इनका कहना है 

मर्ग क्रमांक 112/22 धारा 174 सीआरपीसी के मृतक अज्ञात पुरुष की पहचान जबलपुर निवासी डॉक्टर के रूप में की गई है। परिजनों को बुलाया गया है। मृतक का गुम इंसान प्रकरण जबलपुर कायम बताया गया है। 
प्रमोद सिन्हा, एसपी उमरिया
 

Created On :   22 Oct 2022 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story