पत्नी को आग की लपटों में घिरा देख बचाने दौड़ा पति भी जला, दोनों की हालत गंभीर

Husband, wife severely burned in a fire accident, jabalpur refer
पत्नी को आग की लपटों में घिरा देख बचाने दौड़ा पति भी जला, दोनों की हालत गंभीर
पत्नी को आग की लपटों में घिरा देख बचाने दौड़ा पति भी जला, दोनों की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, उमरिया। घर में खाना बना रही पत्नी के चीखने की आवाज सुनते ही पति उसकी तरफ दौड़ा देखा, तो वह आग की लपटों से घिरी हुई थी। खुद जान की परवाह किए बिना हाथों से ही वह आग बुझाने लगा। जब पड़ोस के लोग पहुंचे तो पति-पत्नी दोनों को आग की चपेट में आ गए थे। लोगों ने पानी डालकर ही आग बुझाई। 40 वर्षीय पत्नी का अधिकांश हिस्सा आग में जल जलने से डॉक्टरों ने पत्नी व पति को जबलपुर रैफर कर दिया। चना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला विवेचना में लिया है।

माचिस की तीली जलाते ही भड़क उठी आग-
यह दर्दनाक घटना कोतवाली थाना के निगहरी गांव की है। मंगलवार दरमियानी रात पेशे से आशा कार्यकर्ता सोमवती विश्वकर्मा घर में बना रही थी। रसोई गैस सिलेण्डर के अभाव में घटना की रात स्टोव का उपयोग किया जा रहा था। ईधन कम होने के चलते उसने में पहले केरोसीन भरा। फिर जैसे ही माचिस की तीली से आग लगाने का प्रयास किया नीचे जमीन में फैला केरोसीन तेज भभके के साथ जल उठा। देखते ही देखते ही सोमवती आग की लपटों से घिरकर जलने लगी।

दोनों को ले गए जिला अस्पताल-
पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर राजेन्द्र दौड़ा, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। पड़ोस के अन्य लोगों ने भी किसी कदर पति पत्नी को आग के हवाले से बचाया। आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के दौरान बताया महिला का अधिकांश शरीर आग में झुलस गया था।

घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी का माहौल व्याप्त है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला विवेचना में लिया है। इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Created On :   24 April 2019 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story