बांधवगढ़ से रवाना हुई इंडिया फॉर टाईगर्स  रैली ऑन व्हील्स

India for Tigers rally on wheels left from Bandhavgarh
बांधवगढ़ से रवाना हुई इंडिया फॉर टाईगर्स  रैली ऑन व्हील्स
7 को कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला में होगा समापन, 9 टाईगर रिजर्व में होगा भ्रमण बांधवगढ़ से रवाना हुई इंडिया फॉर टाईगर्स  रैली ऑन व्हील्स

डिजिटल डेस्क उमरिया। एनटीसीए के तत्वाधान में आयोजित इंडिया फॉर टाईगर्स रैली ऑन व्हील्स का शुक्रवार को बांधवगढ़ से आगाज हुआ। ताला में आयोजित कार्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने स्थानीय छात्र व नागरिकों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। फिर वाहन रैली को बांधवगढ़ उमरिया से संजय टाईगर रिजर्व सीधी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पार्क डायरेक्टर विंसेंट रहीम सहित सभी आला अफसर कार्यक्रम में शामिल हुए। यह रैली मानपुर होते व्यौहारी सीधी पहुंचेगी। शुक्रवार को ताला स्थित ओपन थियेटर में जागरूकता कार्यक्रम  आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र संचालक बांधवगढ़  विंसेंट रहीम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। वन विभाग के अफसरों ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में यह कार्यक्रम चल रहा है। बाघ, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास हो रहे हैं। आम जनता व स्थानीय लोगों को संरक्षण गतिविधियों से जोड़ते रैली ऑन व्हील्स निकाली गई। क्षेत्र संचालक विंसेंट रहीम ने संबोधित करते हुए कहा बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु होने के साथ ही हमारा गौरव है। इसके संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। एनटीसीए के तत्वाधान में इसी मुहिम को सभी टाईगर रिजर्वों में चलाया जा रहा है। कार्यशाला के उपरांत क्षेत्र संचालक ने एटीसीए के ध्वज के साथ रैली को ताला से मानपुर के लिए रवाना किया गया। वाहन के साथ बाइक रैली में वन्यजीव प्रेमी भी रवाना हुए। 
सात अक्टूबर को कान्हा पहुंचेगी रैली
जारी कार्यकम अनुसार संजय टाइगर रिजर्व से रैली पन्ना टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व होते हुए अंत में 7 तारीख को कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचेगी। सभी 6 टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र/उप संचालक आयोजित वृहत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थलों पर जन प्रतिनिधियों, स्थानीय प्रबुद्ध जनों, छात्रों, वन समिति सदस्यों के प्रतिनिधियों व अन्य हितग्राहियों द्वारा रैली में भाग लिया जाएगा।

Created On :   2 Oct 2021 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story