- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- उमरिया: मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस...
उमरिया: मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर रात्रि में शासकीय भवनों में प्रकाश व्यवस्था के निर्देश
By - Aditya Upadhyaya |29 Oct 2020 3:48 AM GMT
उमरिया: मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर रात्रि में शासकीय भवनों में प्रकाश व्यवस्था के निर्देश
डिजिटल डेस्क, उमरिया। उमरिया मध्यप्रेश के स्थापना दिवस एक नवंबर को सभी मुख्य शासकीय भवनों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. श्री निवास शर्मा द्वारा आज इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिवर्ष एक नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसके तहत राजधानी भोपाल सहित जिला स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस साल नोवेल कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना प्रोटोकाल के तहत स्थापना दिवस मनाया जायेगा। साथ ही रात्रि में शासकीय भवनों पर प्रकाश व्यवस्था की जायेगी।
Created On :   29 Oct 2020 8:31 AM GMT
Next Story