जगदलपुर : खेल अकादमी में हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल फरवरी माह में

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जगदलपुर : खेल अकादमी में हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल फरवरी माह में

डिजिटल डेस्क, जगदलपुर। 05 फरवरी 2021 खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत खेलो इण्डिया स्टेट सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस (KISCE) प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा, उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। रायपुर एवं बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु, 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक बालिकाएं जो हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते है तथा बिलासपुर या रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल माह फरवरी 2021 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित किया जायेगा। जिसके स्थान एवं तिथि की सूचना पृथक से दी जायेगी। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक बालिकाओं खिलाडियों को राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में सम्मिलित कराया जायेगा। जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या हॉकी में 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक 12 बालिका, तीरंदाजी में 06 बालक 06 बालिका होगी। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने हेतु आने जाने का व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक बालिकाओं को पात्रता संबंधी अन्य अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा तथा उनके लिए निःशुल्क खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जायेगी। जिले के ऐसे इच्छुक बालक-बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 09 से 17 वर्ष तक है तथा जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम, अपने अभिभावक का सहमति पत्र की जानकारी संलग्न प्रारूप में कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण जगदलपुर, जिला-बस्तर, हॉस्टल भवन, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर जगदलपुर में प्रस्तुत कर अपना पंजीयन, 14 फरवरी 2021 तक कार्यालयीन समय में करा सकते हैं। इस सम्बंध में अधिक जानकारी मोबाईल नम्बर 9425213203 में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   5 Feb 2021 9:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story