युवक को अगवा कर करंट लगाया,मरणासन्न हालत में खेत में फेंका

Kidnapped the young man, he was electrocuted and thrown into the field in a moribund condition
युवक को अगवा कर करंट लगाया,मरणासन्न हालत में खेत में फेंका
युवक को अगवा कर करंट लगाया,मरणासन्न हालत में खेत में फेंका

डिजिटल डेस्क सतना। नादन देहात थाना क्षेत्र में युवक को अगवा कर करंट से जलाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पीडि़त को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार पटेल पुत्र मोतीलाल पटेल 24 वर्ष निवासी जरियारी बुधवार सुबह अपने फूफा बाबूलाल पटेल निवासी कोठिया के घर पर बरहों के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक से घर के लिए निकल पड़ा,लेकिन रास्ते में कुछ लोग मिल गए। जिन्होंने कोई नशीली चीज सुघा दी जिससे वह बेसुध हो गया। लगभग 1 घंटे बाद होश आया तब उसने फुफेरे भाई सुनील को फोन पर खबर दिया,तब वह परिजनों को लेकर कोठिया-करौहा मार्ग पर खेत में पड़े कृष्ण कुमार के पास पहुंच गया। गंभीर रुप से घायल युवक को रिश्तेदार तुरंत सिविल अस्पताल मैहर ले गए। इस बीच जरियारी से माता-पिता भी आ गए। पीडि़त की हालत को देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की मोटर साइकिल खेत से काफी दूर पड़ी मिली। 
पूरे शरीर में जलने के निशान
युवक के चेहरे से लेकर पूरे शरीर में जलने के निशान थे। उसका सीना,हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए थे। संभवत: करंट बिजली के तार से पूरे शरीर में दागा गया था। वहीं हाथ-पैरो पर बाधने की निशान भी मिले है। हालांकि पीडि़त ने किसी को नहीं पहचानता था। 
आखिर क्या था इरादा
पीडि़त का मोबाइल,पर्स और बाइक सही सलामत मिलने से लूट की आशंका तो खारिज हो चुकी है,ऐसे में रंजिश की संभावना जताई जा रही है। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए कुछ संदेहियों के नाम बताए हैं। वहीं पुलिस को कृष्ण कुमार की हालत में सुधार होने का इंतजार है ताकि घटना की बिंदुवार जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा सके।
 

Created On :   6 March 2020 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story