- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दुष्कर्म के आरोप में 10 हजार का...
Satna News: दुष्कर्म के आरोप में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |10 Sept 2025 1:41 PM IST
- जांच के बाद कायमी कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई
- इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया
Satna News: रामपुर बाघेलान पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ अन्नू पुत्र कृष्णपाल तिवारी 26 वर्ष, निवासी मनकहरी, के खिलाफ एक महिला ने बीते 13 जून 2025 की मध्य रात्रि को घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने और धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर जांच के बाद कायमी कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई, मगर वह फरार हो गया।
ऐसे में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया।
अंतत: 4 महीने तक चली खोजबीन के बाद मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार की सुबह हनुमानगंज में दबिश देते हुए आरोपी अभिषेक को पकड़ लिया गया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Created On :   10 Sept 2025 1:41 PM IST
Next Story