जाल बिछाकर किया तेंदुए का शिकार - एक गिरफ्तार 

Leopard hunted by laying net - One arrested
जाल बिछाकर किया तेंदुए का शिकार - एक गिरफ्तार 
जाल बिछाकर किया तेंदुए का शिकार - एक गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क उमरिया । जिला मुख्यालय से महज पांच किमी. दूर तखतपुर गांव में वन्यजीव शिकार का मामला सामने आया है। उमरिया रेंज के बरबसपुर बीट में शिकारियों द्वारा सूकर के लिए बिछाए जाल में तेंदुआ फंस गया। यह देख जाल फैलाने वाले चार शिकारियों ने तेंदुओं को मौत के घाट उतार दिया। वन विकास निगम ने हल्कू बैगा निवासी तखतपुर को दबोच लिया है। हालांकि छापेमारी में अन्य साथी मुकेश, सुनील व रामफल फरार होने में सफल रहे। वन अधिकारियों ने युवक को घटना स्थल ले जाकर तेंदुआ सिर बरामद किया। शेष भाग फरार तीन आरोपियों के कब्जे में है। रेंजर एसके खरे ने शिकार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया तेंदुए के आधे हिस्से के साथ ही तीन अन्य आरोपियों की धरपकड़ में दबिश दी जा रही है।
 

Created On :   24 Dec 2019 8:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story