बरबसपुर में मिला तेंदुए का शव - सामान्य वन मंडल के पाली रेंज की घटना

Leopards corpse found in Barabaspur - Pali range occurrence of common forest division
बरबसपुर में मिला तेंदुए का शव - सामान्य वन मंडल के पाली रेंज की घटना
बरबसपुर में मिला तेंदुए का शव - सामान्य वन मंडल के पाली रेंज की घटना

डिजिटल डेस्क उमरिया । सामान्य वन मण्डल के पाली रेंज में शुक्रवार को मादा तेंदुए का शव मिला है। गर्दन में चोट थी। पैर, नाखून व अन्य अंग सलामत पाए गए हैं। मौके पर पगमार्ग देखकर वन विभाग खूनी संघर्ष की संभावना जता रहा है। फिलहाल वन विभाग ने डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराते हुए शव का दाह संस्कार कर दिया है। मृत तेंदुए की उम्र ढाई से तीन साल आंकी जा रही है। वन विभाग अनुसार पाली रेंज के बरबसपुर गांव से लगे जंगल की यह घटना है। कक्ष क्रमांक आर 578 मुनारा क्रमांक 33 बरबसपुर रोड किनारे तेंदुआ मरा हुआ मिला था। वन अफसरों का कहना है तेंदुए के गले में दोनों ओर दो-दो दांत के निशान हैं। साथ ही जमीन गीली होने के कारण तेंदुए व बाघ दोनों के छोटे-बड़े पगमार्ग चिन्हित हुए हैं। साक्ष्यों के आधार पर माना जा रहा है कि दोनों के बीच रात में लड़ाई हुई है।

Created On :   12 Sep 2020 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story