MP Lockdown News: रेड जोन में शुरू होंगे निर्माण कार्य, जानें मप्र में सोमवार से किन-किन चीजों में मिलेगी रियायत

Madhya pradesh cm shivraj singh chouhan construction work will begin in red zone lockdown new rules mondey
MP Lockdown News: रेड जोन में शुरू होंगे निर्माण कार्य, जानें मप्र में सोमवार से किन-किन चीजों में मिलेगी रियायत
MP Lockdown News: रेड जोन में शुरू होंगे निर्माण कार्य, जानें मप्र में सोमवार से किन-किन चीजों में मिलेगी रियायत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश में चार मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस तीसरे चरण में गृहमंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी की है। जिसे हर राज्य अपने-अपने कोरोना संक्रमण केस के हिसाब से पालन कर रही है। इसी को लेकर आज (रविवार) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने लोगों की जान बचाना है, संक्रमण रोकना है व जहान की चिंता भी करनी है। हमने कोरोना को परास्त करने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा, "राज्य को तीन जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है।"

सभी जोन में प्रतिबंधित गतिविधियां:
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सभी जोन में हवाई यात्रा, रेल सेवाओं, बस सेवाएं, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, बार, ऑडिटेरियम और सामुदायिक भवन में प्रतिबंध रहेगा। स्वास्थ्य पुलिस, शासकीय अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए हॉस्पिलिटी सुविधाओं को छोड़कर अन्य हॉस्पिलिटी सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने बताया कि सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।  सभी जोन में 60 साल की आयु से अधिक, दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर ही रहें। वहीं शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 

रेड जोन में कंटेनमेंट एरिया के बाहर संचालित होने वाली गतिविधियां:
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि रेड जोन जिलों में कंटेनमेंट एरिया के बाहर संचालित होने वाली गतिविधियों में लोगों का आवागमन केवल उन गतिविधियों के लिए जिनके पास अनुमति होगी। वहीं चार पहिया वाहन में ड्राइवर और दो यात्री को अनुमति होगी। वहीं नवकरणीय ऊर्जा परियोजानाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में सभी निर्माण गतिविधियां, आवश्यक वस्तुओं का विक्रय करने वाली दुकानें, ग्रामीण क्षेत्रों में सभी प्रकार की दुकानें, आवश्यक सेवाओं से जुड़ी ई-कॉमर्स की गतिविधियां, प्राइवेट ऑफिस में 33 प्रतिशत और सरकारी कार्यालय में अधिकारी 100% व कर्मचारी 33% के साथ खुल सकेंगे। 

मध्यप्रदेश: कमलनाथ बोले- हमारी सरकार ने 28 जनवरी से कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी

ऑरेंज जोन में कंटेनमेंट एरिया के बाहर संचालित होने वाली गतिविधियां:
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि ऑरेंज जोन में कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर जिले के भीतर और जिले से बाहर बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टैक्सी, कैब में अधिकतम तीन लोगों तथा एक जिले से दूसरे जिले में जाना केवल उन गतिविधियों के होगा जिसके पास अनुमति होगी। सीएम ने बताया कृषि से संबंधित सभी कार्य, सभी प्रकार की दुकानें, बिजली की दुकानें, मार्केट के बाहर स्थापित एकल दुकानें, नगर सेवा बस (आधी क्षमता के साथ), समस्त प्रकार के उद्योग कार्य और मनरेगा कार्य को अनुमति होगी। 

यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किए नियम, जानें कैसे मिलेगा टिकट, खाना और पानी

ग्रीन जोन में संचालित गतिविधियां:
उन्होंने बताया कि ग्रीन जोन में सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित करने की अनुमति होगी। ग्रीन जोन में विवाह कार्यक्रम में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। 

Created On :   3 May 2020 5:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story