- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर देने...
पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर देने वाले आरोपी को 2 साल की कैद

By - Bhaskar Hindi |2 Nov 2022 8:25 AM IST
सतना पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर देने वाले आरोपी को 2 साल की कैद
डिजिटल डेस्क,सतना। पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर देने वाले आरोपी को अदालत ने 2 साल के कारावास की सजा से दंडित किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने आरोपी ओमप्रकाश पिता सुंदरलाल निवासी अमरपाटन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अभियोजन की ओर से एडीपीओ सतीश वर्मा ने पक्ष रखा। एडीपीओ ने बताया कि 30 जनवरी 2014 को रात करीब साढ़े 9 बजे आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की। पड़ोसी और मकान मालिक के साथ लड़का बीच-बचाव करने आया तो आरोपी वहां से चला गया। अमरपाटन थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 325 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोप पत्र अदालत में पेश किया।
Created On :   2 Nov 2022 1:55 PM IST
Next Story