कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन पर चिकित्सा मंत्री ने जताया गहरा शोक

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन पर चिकित्सा मंत्री ने जताया गहरा शोक

डिजिटल जयपुर। कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन पर चिकित्सा मंत्री ने जताया गहरा शोक। कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मास्टर भंवरलाल का लंबी बीमारी के बाद आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। डॉ. शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. मेघवाल ने आजीवन पिछड़े और शोषित की सेवा की। उन्होंने सदैव मूल्यों की राजनीति की और राजनीति के उच्च आदर्श स्थापित किए। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्व. श्री मेघवाल बीते 41 साल से राजनीति में रहे। उन्होंने सुजानगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय समेत कांग्रेस की टिकट पर पांच बार विधायक रहे चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने 1977 विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाया। पहली बार में हारे लेकिन 1980 के चुनाव में बतौर निर्दलीय जीत दर्ज की। उसके बाद से हर बार राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ते आ रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि भंवरलाल मेघवाल पहले सरकारी टीचर हुआ करते थे। सुजानगढ़ के राजकीय झवर स्कूल में बतौर पीटीआई कार्यरत रहे। शिक्षक होने के कारण ही इन्हें मास्टर भंवरलाल कहा जाता है। जनहित से जुड़े मुद्दों एवं दलित समाज के हित से जुड़ी समस्याओं को उन्होंने हमेशा प्रमुखता से उठाया। डॉ. शर्मा ने बताया कि स्व. श्री मेघवाल ने अपनी प्रतिभा एवं लगन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाई। प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Created On :   17 Nov 2020 8:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story