नवमीं पर सीएम हाउस में कन्या भोज, शिवराज ने अपने हाथों से परोसा खाना

MP Chief minister Shivraj Singh Chauhan organises kanya bhoj
नवमीं पर सीएम हाउस में कन्या भोज, शिवराज ने अपने हाथों से परोसा खाना
नवमीं पर सीएम हाउस में कन्या भोज, शिवराज ने अपने हाथों से परोसा खाना

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवमीं के मौके पर सीएम हाउस में कन्या भोज का आयोजन किया। इस दौरान सीएम चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ परंपरागत तरीके से कन्याओं के पैर धोए। और उनकी आरती की। इसके बाद अपने हाथों से कन्याओं का भोजन परोसकर भोजन कराया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियां प्रदेश और भारत का भविष्य हैं। बेटियों की पूजा हर दिन होना चाहिए। यही भारतीय संस्कृति की मूल्यवान परंपरा है। उन्होंने नागरिकों से आव्हान किया कि वे बेटियों को पढ़ाने, आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

सीएम ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने सभी प्रदेश के लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने अहंकार के प्रतीक रावण का वध कर लंका विजय की थी। यह अपने अंदर की बुराईयों का दहन करने का अवसर है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने विजयादशमी के मौके पर मध्यप्रदेश को गदंगी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त और गरीबी मुक्त प्रदेश बनाने का आह्वान किया है।
 

Created On :   30 Sep 2017 5:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story