सुप्रिया सुले के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाले पर अपराध दर्ज

Offense registered against Supriya Sule for making objectionable remarks
सुप्रिया सुले के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाले पर अपराध दर्ज
सोशल मीडिया सुप्रिया सुले के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाले पर अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, चिखली: राकां सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ चिखली पुलिस स्टेशन में ८ अप्रैल को अपराध दर्ज किया गया है। गजानन फुलझाडे आरोपी का नाम है। राष्ट्रवादी के विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद माणिकराव पाटील ने इस मामले में शिकायत दी है। प्रमोद पाटील ने दी शिकायत अनुसार वह होटल स्वराज नाम के वाट्सएप ग्रुप में हैं। ग्रुप के एडमिन भारत मुलचंदानी हैं। ग्रुप पर भारत मुलचंदानी ने सुप्रिया सुले का एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो पर गजानन फुलझाडे ने सुप्रिया सुले के बारे में अश्लील भाषा में कमेंट करने से राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसी शिकायत पर चिखली पुलिस ने गजानन फुलझाडे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Created On :   10 April 2022 9:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story