उपार्जन कार्य के नोडल अधिकारियों में आंशिक बदलाव

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
उपार्जन कार्य के नोडल अधिकारियों में आंशिक बदलाव

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन मौसम 2020- 21 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य 16 नवम्बर 2020 से 16 जनवरी 2021 तक और मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) की खरीदी का कार्य 16 नवम्बर 2020 से 16 दिसम्बर 2020 तक पंजीकृत किसानों से किया जायेगा। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने धान एवं मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) उपार्जन कार्य के लिए अधिकारियों- कर्मचारियों की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में खरीदी केन्द्रवार लगाई है। उन्होंने इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 26 खरीदी केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारियों में बदलाव किया है। इस सिलसिले में जारी निर्देशों के अनुसार नोडल अधिकारी को सौंपे गये उपार्जन केन्द्र पर उपार्जन प्रारंभ होने के पूर्व समस्त भौतिक एवं मानव संसाधन होने की पुष्टि से जिला आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदित किया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उपार्जन केन्द्र पर सम्पूर्ण व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। उपार्जन केन्द्र पर आने वाली उपज की गुणवत्ता एफएक्यू/ नान एफएक्यू का सतत पर्यवेक्षण करेंगे। उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उपार्जन केन्र्द पर आती है, तो अपने स्तर पर उसका निराकरण करेंगे। यदि संभव न हो तो उपायुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को सूचित करेंगे। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/ कर्मचारी उपार्जन केन्द्र पर उपार्जन अवधि के दौरान पूरे समय उपस्थित रहेंगे। उपार्जन कार्य राज्य शासन का सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, जिसे समय सीमा में पूर्ण कराया जाना है।

Created On :   21 Nov 2020 10:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story