- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - महाराष्ट्र
 - /
 - सावनेर
 - /
 - पुलिस की कार्रवाई- प्रतिबंधित...
 
पुलिस की कार्रवाई- प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |18 Sept 2022 2:14 PM IST
सावनेर  पुलिस की कार्रवाई- प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार 
डिजिटल डेस्क, सावनेर. पीआई मारोती मुलुक को पांढुर्णा, मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू सावनेर होते हुए नागपुर लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर हेटी स्थित हाईवे के समीप नाकाबंदी की गई। इस बीच कार क्रमांक एमएच-31, सीएम- 3145 को रोक कर तलाशी लेने पर कार में प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू, कीमत 48 हजार 750 रुपए का माल दिखाई दिया। वाहन सहित कुल 1 लाख 48 हजार 750 रुपए का माल जब्त किया गया। प्रकरण में कार चालक आरोपी एहफाज इब्राहिम सैयद (30) नागपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ सावनेर थाने में धारा 188, 272, 273 329 के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई एपीआई निशांत फुलेकर, दिनेश काकड़े, अतुल खोडणकर, विजय पांडे आदि ने की।
Created On :   18 Sept 2022 7:15 PM IST
Next Story












