छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Police arrested two accused of molesting a girl student
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
सावनेर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

डिजिटल डेस्क, सावनेर. स्कूल आते-जाते समय रास्ते पर रोक कर छात्रा से छेड़खानी करने वाले 2 आरोपियों को सावनेर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज उर्फ ​​स्वामी गौतम तथा सोमनाथ साहनी, दोनों डब्ल्यूसीएल  कॉलोनी, वाघोड़ा निवासी 12 वर्षीय छात्रा का स्कूल आते-आते समय पीछा कर छेड़खानी करते थे। बदनामी के डर से छात्रा ने परिजनों को कुछ नहीं बताया था। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। वहीं रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे के दौरान पीड़िता अपनी मां के साथ धार्मिक स्थल से घर जा रही थी। उसी समय मोटरसाइकिल पर उनके पीछे सूरज और सोमनाथ आ गए। एक आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींचने लगा। पीड़िता के शाेर मचाना शुरू किया। वहीं पीड़िता की मां ने फटकारा तो  धक्का-मुक्की और गाली-गलौज कर मां को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर सावनेर पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 354, 354 (डी), 294, 506, 34, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम-2012, सहधारा 8, 12 के तहत मामला दर्ज  कर गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच पीएसआई प्रियंका गेडाम कर रही हैं।

Created On :   29 Dec 2022 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story