पुलिस ने गवाहाें के घर पहुंचकर की हौसला अफजाई, सुरक्षा का अहसास दिलवाने अनूठा अभियान

Police encouraged Gawahanes house, unique campaign to make a feeling of security
पुलिस ने गवाहाें के घर पहुंचकर की हौसला अफजाई, सुरक्षा का अहसास दिलवाने अनूठा अभियान
 भंडारा पुलिस ने गवाहाें के घर पहुंचकर की हौसला अफजाई, सुरक्षा का अहसास दिलवाने अनूठा अभियान

डिजिटल डेस्क, भंडारा. विविध प्रकरणों के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के गवाहों के घर पहंुचकर जिला पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाया। गवाहों की सुरक्षा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी व अपर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकाड़े के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में चलाया गया। इस समय वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिस निरीक्षक तक सभी अधिकारियों ने गवाहों के घर जाकर उनसे संवाद साधा। महाराष्ट्र राज्य में प्रथम इस तरह गवाहों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जाने की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी सप्ताह में एक दिन स्थानीय थानेदार व बीट अधिकारी चलाएंगे। जिला न्यायालय व सत्र न्यायालय तथा विशेष न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों में गवाहों की गवाही बेहद महत्वपूर्ण होती है। हर प्रकरण में गवाहों की सुनवाई पर ही क्या निर्णय देना यह न्याधीश तय करते हैं। कई बार आरोपियों द्वारा गवाह तथा उनके परिवारों को धमकाने के मामले सामने आते हंै। ऐसे में गवाहदार गवाही देने से कतराते हंै। उनमें व परिवार में सुरक्षा के भाव निर्माण हो तथा न्यायालय में चल रहे प्रकरण प्रभावित न हो इस उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने संपूर्ण पुलिस दल के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग स्थानों पर गवाहों के घर भेंट दी। जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकाडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी तथा अलग-अलग थाने के थानेदारों ने गवाहदारों के साथ चर्चा की। यह अभियान प्रत्येक सप्ताह जिले में चलाया जाएगा। इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थाना प्रभारी अधिकारी तथा बीट अधिकारी की रहेगी। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से गवाहों को सुरक्षा प्रदान होने के साथ ही न्यायालयों के निर्णय अबाधित रहेंगे। 

Created On :   19 Jan 2023 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story