गौवंश परिवहन में लिप्त दो वाहन राजसात

डिजिटल डेस्क,सिवनी। कुरई और बरघाट पुलिस द्वारा गौवंश परिवहन में लिप्त एक-एक वाहन को कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने राजसात करने के आदेश जारी किए हैं। कुरई पुलिस ने 17 जुलाई 2018 को वाहन क्रमांक सीजी 04 एचबी 1747 से छह गौवंश और बरघाट पुलिस ने 31 मार्च 2022 को वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 2597 से तीन गौवंश बरामद किए थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों ही थाना प्रभारियों के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए अपराध प्रमाणित होने पर जब्त वाहनों को राजसात करने के आदेश कलेक्टर ने जारी किए हैं।
Created On :   28 Jan 2023 6:27 PM IST
Next Story








