- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बेतुल
- /
- बैतूल: जुलाई की खाद्य सामग्री...
बैतूल: जुलाई की खाद्य सामग्री प्राप्त करने से शेष रहे परिवार 10 अगस्त तक खाद्य सामग्री प्राप्त करें

डिजिटल डेस्क, बैतूल। बैतूल संचालक खाद्य भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र परिवारों को किसी कारणवश राशन वितरण नहीं हो पाता है तो ऐसे परिवारों को आगामी माह की 10 तारीख तक राशन वितरण किया जा सकेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले के अंतर्गत गत माह में खाद्य सामग्री का कोटा उचित मूल्य दुकानों पर विलंब से पहुंचने के कारण ऐसी उचित मूल्य दुकानों पर संबंधित उपभोक्ताओं को 10 अगस्त तक माह जुलाई 2020 की खाद्य सामग्री का कोटा वितरित किया जाएगा। जुलाई 2020 की खाद्य सामग्री कोटा प्राप्त करने से शेष रहे परिवार अपनी-अपनी उचित मूल्य दुकानों से माह जुलाई की खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
Created On :   6 Aug 2020 1:13 PM IST
Next Story












