आरएन सिंह की 75वीं जयंती पर उनके अमूल्य योगदान को किया गया याद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व भाजपा विधायक व उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबू आरएन सिंह की 75 वीं जयंती बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में मनाई गई। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ व उत्तर भारतीय समाज ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने कहा कि भले ही आरएन सिंह भौतिक रूप से हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन संघ भवन आकर लगता है कि वे यहां मौजूद हैं। वे अपने चाहने वालों के दिलों-दिमाग और मन में हमेशा मौजूद रहेंगे। उन्होंने आरएन सिंह का जन्मदिन स्वप्न साकार दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।संघ के महामंत्री नंदलाल उपाध्याय ने कहा कि आरएन सिंह के सपने को उनके पुत्र संतोष सिंह पूरा कर रहे हैं। उनके गोरखपुर जिले के भरौली गांव में डायलिसिस सेंटर बनकर तैयार है। इसमें मात्र एक रुपए में डायलिसिस किया जाएगा। संघ के प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद मिश्र ने आरएन सिंह को याद करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय संघ भवन, सिर्फ भवन ही नहीं एक मंदिर है। कई वर्षों से बहुप्रतीक्षित उत्तर भारतीय संघ भवन का निर्माण कराकर आरएन सिंह ने मुंबई और आसपास रहने वाले उत्तर भारतीयों का सपना साकार किया।संघ के कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि आरएन सिंह के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उनके अध्यक्ष बनने के बाद संघ के विकास कार्य ने रफ्तार पकड़ी। उनके नेतृत्व में ही उत्तर भारतीय संघ द्वारा उत्तर भारत से आने वाले तीर्थ यात्रियों और कैंसर मरीजों के परिजनों के लिए संघ के भवन में 6 हजार 800वर्ग फुट में बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह बनाया गया। इसमें 50 बेड का डोरमेट्री और 5 एसी रूम है। महिलाओं के लिए अलग से डोरमेट्री है। इस गेस्ट हाऊस में कैंटीन की भी सुविधा है। उन्होंयने कहा कि लगातार26 साल तक उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष रहे आरएन सिंह के अमूल्य योगदान को देखते हुए संघ ने उनके निधन के बाद कैंसर पीड़ितों के परिजनों और तीर्थयात्रियों के लिए नवनिर्मित गेस्ट हाऊस का नामकरण बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह किया गया है।
बोरीवली शाखा के अध्यक्ष हेमंत पांडे ने कहा कि आरएन सिंह ने उत्तर भारतीय संघ भवन का निर्माण कर समाज को एक नया मुकाम दिया है। उत्तर भारतीय संघ द्वारा मुंबई में संचालित स्कूल और कॉलेज में लगभग 2000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आरएन सिंह के नेतृत्व में ही कोरोना काल में जब मुंबई में रक्त की कमी पड़ने लगी थी, तब उत्तर भारतीय संघ के सभागृह में रक्तदान शिविर
Created On :   1 Jan 2023 8:51 PM IST