राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SECT Professional College organised various events on Hindi Diwas
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सेक्ट कॉलेज राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज के समस्त संस्था प्रमुखों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के माननीय प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र खरे द्वारा यह संदेश दिया गया कि परंपरा,संस्कार और संस्कृति भारतवासियों को हिन्दी में ही मिलते हैं। अतः हिन्दी के प्रति सभी का सजग और गंभीर होना आवश्यक है। प्राचार्य द्वारा लिखित कविता में माननीय ने कहा कि “हर भाषा का मान करो पर हिन्दी का सम्मान करो”। हिन्दी दिवस पर कॉलेज के उप प्राचार्य श्री योगेन्द्र चैहान द्वारा सभी को यह संदेश प्रेषित किया गया कि हिन्दी मन की भाषा है इसे दैनिक जीवन में सम्मान के साथ बोलें। कॉलेज के डीन एकेडिमिक श्री नितिन कुमार मोढ़ ने हिन्दी को समस्त विषयो की “माँ” शब्द से संबोधित करते हुए समस्त विद्यार्थियों को कॉलेज गणवेश में निरंतर आने व हिन्दी का उपयोग दैनिक वार्तालाप में करने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा हिन्दी पर कविताओं का वाचन व लेख प्रस्तुत किये गये तथा समस्त विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी कविता पाठ, कहानी वाचन व हिन्दी भाषा से संबंधित विचार साझा किये। इस अवसर पर हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के विजेताओ को महाविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा व संचालन हिन्दी विभाग के प्राध्यापक श्री पवन किशोर शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विज्ञान संकाय के प्रमुख डॉ. रवीन्द्र श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज के समस्त गणमान्य जनो, प्राध्यापकों एवं समस्त विद्यार्थियों को हिन्दी दिवस की बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Created On :   24 Sep 2022 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story