- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- सौर ऊर्जा का प्रयोग कर ऊर्जा...
सौर ऊर्जा का प्रयोग कर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है - डॉ. सोलंकी

डिजिटल डेस्क, उमरिया। नवीन व नवकरणीय ऊर्जा के प्रचार-प्रसार तथा जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर डॉ. चेतन सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता और स्थानीयता की ओर मुखरित होने के लिए सबका ध्यान केंद्रित किया है अतः ऊर्जा के क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा का प्रयोग कर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन को कम करने और बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संसाधनों को अपनाने के लिए एक जन आंदोलन की रचना करने के लिए एनर्जी स्वराज यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा का प्रयोग एक सशक्त अवधारणा है जिसके माध्यम से व्यक्तियों को ऊर्जा आपूर्ति, देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा, आजीविका निर्माण और जलवायु परिवर्तन नियंत्रण आदि एक साथ की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए स्थानीय लोगों द्वारा ऊर्जा या ऊर्जा में आत्मनिर्भरता या ऊर्जा स्वराज को बढ़ावा देने अति आवश्यकता है। सौर ऊर्जा के लिए लोगों से चर्चा करना, लोगों को सौर तकनीक में प्रशिक्षित करना और तकनीक का प्रदर्शन लाखों लोगों तक पहुंचाना एक मिशन के रूप में किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने एनर्जी स्वराज फाउंडेशन टीम की 11 साल की प्रतिबद्धता को व्यावहारिक रूप में लाने की कार्य योजना को बताया।
Created On :   23 Dec 2020 2:29 PM IST