- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का...
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ
By - Bhaskar Hindi |9 Nov 2022 12:01 PM IST
सतना राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ
डिजिटल डेस्क,सतना। राज्य स्तरीय शालेय क्रिडा खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को विटस स्कूल के ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने की। मुख्य अतिथि द्वारा मध्यप्रदेश का ध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मध्य प्रदेश के 10 संभागों से आए खो खो के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई । अब 10 संभागों से आए 720 खिलाड़ी 5 दिनों तक खो खो का प्रदर्शन करेंगे इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, कीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी, सहित सभी पीटीआई और शिक्षक मौजूद रहे।
Created On :   9 Nov 2022 5:31 PM IST
Next Story