- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सावनेर
- /
- सड़कों पर आवारा मवेशियों का डेरा,...
सड़कों पर आवारा मवेशियों का डेरा, बना हादसे का सबब
By - Tejinder Singh |11 Sep 2022 6:06 AM GMT
सावनेर सड़कों पर आवारा मवेशियों का डेरा, बना हादसे का सबब
डिजिटल डेस्क, सावनेर. शहर के मुख्य मार्ग के बीचोंबीच तथा मुख्य आवागमन की जगह पर आवारा मवेशियों का डेरा लगने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई लोग इन मवेशियों के सड़क पर बैठने से दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा समस्या को गंभीरता से नहीं लेने से समस्या और बढ़ गई है। यातायात में हो रही बाधा से नागरिक परेशान है। समस्या का हल निकालने की मांग का ज्ञापन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से तहसीलदार प्रताप वाघमारे को सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामराव मोवाड़े, पूर्व जिप सदस्य विजय देशमुख, तुषार उमाठे, निखिल पोटभरे, अभिषेक गहरवार, नरेंद्र ठाकुर, पिंटू सातपुते, वैभव धवले, सागर झोड़ापे, धर्मेंद्र भ्रमहे, हेमंत जोहर सहित बड़ी संख्या भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Created On :   11 Sep 2022 11:35 AM GMT
Next Story