- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- सुभाष पटेल ने गणित विषय लेकर प्रदेश...
सुभाष पटेल ने गणित विषय लेकर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान बनाया "कहानी सच्ची है"

डिजिटल डेस्क, उमरिया। प्रतिभा को संसाधनों की कमीं नही रोक सकती है। प्रतिभा अपनी जगह बना ही लेती है। जिले के ग्राम कछौंहा निवासी सुभाष पटेल जो नव ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल मानपुर के विद्यार्थी थे ने हायर सेकेण्डरी परीक्षा में गणित विषय लेकर 500 में से 482 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर प्रदेश शासन की आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह , कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुल गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे , सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आनंद राय सिन्हां तथा नव ज्योति ऐकेडमी स्कूल के शिक्षकों ने बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। किसान के बेटे सुभाष के पिता स्व. शंभू प्रसाद पटेल की मृत्यु वर्ष 2011 में हो गई थी। परिवार में दो बहनें तथा अकेला भाई थे। माता विमला बाई पटेल का सपना था कि बेटा खूब पढे और प्रशासनिक सेवा में नौकरी कर समाज की सेवा करें। अपनी मां के सपनों को पूरा करनें के लिए सुभाष ने कडी मेहनत की और प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थाना बनाया। उनके लिए यह बडी उपलब्धि नही है। उन्होने हाई स्कूल परीक्षा मे भी 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया था। सुभाष ने बताया कि मानपुर से गांव की दूरी अधिक होने के कारण वह अपने जीजा जो कि सोसाइटी में आपरेटर एवं वकालत का काम करते है के मार्गदर्शन में अपनी पढाई की। वह नियमित रूप से स्कूल में शिक्षा के अतिरिक्त दो घंटे रात्रि में तथा दो घंटे सुबह पढाई करते थे। उनके जीजा जी तथा स्कूल के शिक्षक विशेष कर हिंदी के शिक्षक रामाशीष तिवारी का विशेष स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता था।
Created On :   28 July 2020 3:35 PM IST