हत्या के बाद पहाड़ी पर फेंका किशोर का शव

Teens body thrown on hill after murder
हत्या के बाद पहाड़ी पर फेंका किशोर का शव
हत्या के बाद पहाड़ी पर फेंका किशोर का शव


डिजिटल डेस्क कटनी। किशोर की हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव पहाड़ी पर फेक दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मृतक का शवपरीक्षण कराने उपरांत मर्ग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार ग्राम सुरमा निवासी दादूराम सिंह का पुत्र बादल उर्फ सुग्रीव सिंह (12), रविवार को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने उसकी पतासाजी की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन पहाड़ी में बालक का शव ग्रामीणों ने देखा तो सूचना परिजनों को दी। वहीं खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार किशोर का गला दबाकर हत्या के बाद आरोपियों ने सिर पर पत्थर पटक दिया था। हत्या का मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

Created On :   18 Aug 2020 6:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story