जिले में अब तक 1211.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जिले में अब तक 1211.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

डिजिटल डेस्क, रायसेन। जिले में 01 जून 2020 से 02 सितंबर 2020 तक 1211.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 65.5 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 02 सितंबर 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 922.8 मिलीमीटर, गैरतगंज में 1022, बेगमगंज में 1260, सिलवानी में 1046.2, गौहरगंज में 1451, बरेली में 1186, उदयपुरा में 1562.1, बाड़ी में 1292 और वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 1159.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Created On :   2 Sep 2020 9:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story